दिनाक:08/02/2024
रिपोर्ट by: शराफत सैफी
मेरठ- हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री राजेंद्र अग्रवाल जी ने आज लोकसभा में शून्य काल के अंतर्गत हापुड़ से गाजियाबाद तथा सेक्टर- 62, नोएडा तक स्मार्ट सिटी बस सेवा शुरू किए जाने की मांग की ।

सांसद श्री राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि हापुड़ से गाजियाबाद तथा सेक्टर -62, नोएडा तक सिटी बस सेवा न होने के कारण इन स्थानों पर जाने वाले छात्रों व दैनिक यात्रियों को अत्यंत असुविधा का सामना करना पड़ता है।

सांसद श्री राजेंद्र अग्रवाल जी ने सभापति के माध्यम से सरकार से अनुरोध किया कि हापुड़ से गाजियाबाद तथा सेक्टर-62, नोएडा तक जाने वाले छात्रों व दैनिक यात्रियों की सुविधा हेतू इन स्थानों के लिए सिटी बस सेवा शुरू करने की कृपा करें।

हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।
Author: starbharatnews24
Post Views: 144




