जनपदीय एसओजी एवं थाना बाबूगढ़ की संयुक्त पुलिस टीम ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए 02 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

SHARE:

जनपद हापुड़ 

 दिनांक 10-02-2024

रिपोर्ट by: शराफत सैफी 

जनपदीय एसओजी एवं थाना बाबूगढ़ की संयुक्त पुलिस टीम ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए 02 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

जिनके कब्जे/निशानदेही पर 06 अवैध पिस्टल, 10 अवैध तमन्चे, 01 पोनिया, 03 रिवाल्वर, 01 बन्दूक, 02 अधबने पिस्टल (कुल-23 अवैध असलहा) व भारी मात्रा में अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद।

गिरफ्तार अभियुक्तगण अवैध शस्त्रों को बनाकर, डिमाण्ड आने पर आपराधी किस्म के लोगों को करते थे सप्लाई।

गिरफ्तार अभियुक्तगण गाजियाबाद व एनसीआर के अन्य जनपदों में प्रत्येक पिस्टल को 45-50 हजार रुपये, अवैध तमंचे को 5-6 हजार रूपये, पोनिया को 15-20 हजार रुपये व रिवाल्वर को 35-40 हजार रुपये में बेचकर आर्थिक लाभ कमाते थे।

गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिनके विरुद्ध जनपद गाजियाबाद व हापुड़ में चोरी/लूट, गैंगस्टर एक्ट व आर्म्स एक्ट आदि से सम्बन्धित करीब 01 दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।

हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट 

Leave a Comment