दिनाक:14/02/2024
जनपद हापुड़
रिपोर्ट by: शराफत सैफी
शक्ति वंदन अभियान के तहत शक्ति वंदन समारोह में सशक्त महिलाओं को किया गया सम्मानित।

मोदीनगर रोड स्थित हापुड़ ब्लॉक पर आज नारी सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए विधायक विजयपाल आडती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सतत प्रयास किया है कि सदैव महिलाओं को अग्रणी श्रेणी में रखा जाए इसी के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व योगी आदित्यनाथ ने महिला सशक्तिकरण को बल देते हुए महिलाओं के लिए 33% आरक्षण राजनीति में दिया ओर एक इतिहास लिखा गया इसी के तहत एनजीओ महिला सहायता समूह आदि कार्य करने वाली संस्थाओं को जो महिला प्रमुख संस्थाएं उनको भी सरकार बढ़-चढ़कर सहयोग कर रही है।

इसी के तहत आज हापुड़ ब्लॉक में कई एनजीओ व महिला सहायता समूह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल डॉक्टर पायल गुप्ता छवि दीक्षित मनोरमा रघुवंशी जसोदा शर्मा पूजा शर्मा तनुज शर्मा राखी शर्मा सुनीता शर्मा पूनम सिंघल ईश्वरी सिसोदिया मुनेश त्यागी आदि महिला कार्यकर्ता रही।

हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।




