जनपद हापुड़
दिनाक:24/02/2024
रिपोर्ट by: शराफत सैफी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का कांग्रेस जनों ने किया जोरदार स्वागत, हापुड़ के कांग्रेस जन मुरादाबाद के लिए हुए रवाना।
दिनांक 24 फरवरी 2024 दिन शनिवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मुरादाबाद में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में पहुंचने के लिए सुबह दिल्ली से रवाना हुईं इस दौरान जनपद हापुड़ में विभिन्न जगहों पर कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का जोरदार स्वागत किया और जमकर पार्टी और अपनी नेता प्रियंका गांधी के जयकारे लगाए।

ग्राम अठसैनी में शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल अपने साथियों सहित कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का स्वागत करने के लिए पहुंचे और अपनी नेता का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

मुरादाबाद में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अपने नेता राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में प्रतिभाग लेने के लिए रवाना हुए। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को पूरे उत्तर प्रदेश में लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है।

2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को इंडिया गठबंधन में जो 17 सीटें मिली है उन सभी सीटों पर कांग्रेस मजबूत प्रत्याशी उतार कर लोकसभा के चुनाव में अपनी जीत दर्ज कराएंगे।

स्वागत करने वाले में पूर्व प्रदेश सचिव डा शोएब , पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी मानवी सिंह, अरुण वर्मा ऊर्फ राजा भैया, अमित सैनी , गौरव गर्ग, जितेंद्र गर्ग, अंकुर अग्रवाल, जोगिंदर तोमर, रविंद्र गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष डॉक्टर ज़करिया मनसबी, विक्की शर्मा, भरत लाल शर्मा, सुबोध शास्त्री, आईसी शर्मा, निसार पठान , अनूप कर्दम, शिवम कुमार , मनोज कौशिक सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।।

हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।




