थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर को किया गिरफ्तार।

SHARE:

थाना – गढ़मुक्तेश्वर

दिनांक 17.03.2024

रिपोर्ट by: शराफत सैफी 

थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर को किया गिरफ्तार। जिसके कब्जे से 200 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (कीमत करीब 20 लाख रुपये) नकदी, मोबाइल व शराब तस्करी में प्रयुक्त आयशर कैन्टर गाडी बरामद ।

गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पुलिस से बचने के लिए अवैध शराब को हरियाणा राज्य से फर्जी नम्बर प्लेट लगी कैन्टर गाड़ी में छिपाकर बिहार राज्य में सप्लाई करता था ।

पुलिस ने अपनी कार्यवाही करते हुए।

हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अवैध शराब तस्करों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान एक अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है जिसके कब्जे से 200 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (कीमत करीब 20 लाख रुपये) मय आयशर कैन्टर गाडी आदि बरामद हुई है।

उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना गढ़मुक्तेश्वर पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तारी का स्थानः स्याना फ्लाई ओवर ।

हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Leave a Comment

Read More