थाना बहादुरगढ़ व जनपदीय एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान 02 अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्करों को किया गिरफ्तार।

SHARE:

थाना – बहादुरगढ़

दिनांक:- 25-03-2024

रिपोर्ट by: शराफत सैफी 

थाना बहादुरगढ़ व जनपदीय एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान 02 अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्करों को किया गिरफ्तार।जिनके कब्जे से करीब 63 किलोग्राम अवैध गांजा (कीमत लगभग 16 लाख रुपये), 02 मोबाईल फोन व घटना में प्रयुक्त बिना नम्बर की मोटर साइकिल बरामद ।गिरफ्तार अभियुक्तगण अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ राज्य से अवैध गांजा तस्करी कर उ०प्र० के विभिन्न जनपदों एवं दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में सप्लाई कर आर्थिक लाभ कमाते थे।

पुलिस ने अपनी कार्रवाई करते हुए।

हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बहादुरगढ़ व जनपदीय एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान 02 अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्करों को पलवाड़ा रोड़ रजवाहे की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से करीब 63 किलोग्राम अवैध गांजा (कीमत लगभग 16 लाख रुपये), 02 मोबाईल फोन व घटना में प्रयुक्त बिना नम्बर प्लेट की मोटर साइकिल बरामद हुई है। उपरोक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बहादुरगढ़ पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता।

1. रिजवान उर्फ रिज्जू पुत्र उस्मान निवासी ग्राम साकरौंद थाना खेकड़ा जनपद बागपत। 2. जावेद पुत्र जमशैद अली निवासी इकरामनगर चर्च के पीछे कस्बा व थाना लोनी जनपद गाजियाबाद।

अपराधियों से बरामदगी का विवरण।

1. करीब 63 किलोग्राम अवैध गांजा (कीमत लगभग 16 लाख रुपये)।

2. घटना में प्रयुक्त बिना नम्बर प्लेट लगी हीरो होण्डा स्पलेण्डर प्रो मोटर साइकिल ।

3. 02 मोबाईल फोन ।

हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 ki रिपोर्ट।

Leave a Comment

Read More