यूपी के आगरा में होली पर हत्या मामूली कहासुनी में ईंट से मार डाला लोगों में आक्रोश

SHARE:

दिनाक:25/0/2024

आगरा उत्तर प्रदेश 

यूपी के आगरा में होली पर हत्या मामूली कहासुनी में ईंट से कूचकर मार डाला लोगों में आक्रोश कई थानों की पुलिस मौके पर घटना CCTV कैमरे में कैद ।

आगरा में होली खेलते समय युवकों के 2 गुटों में विवाद हो गया। जिसमें पत्थर मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना के बाद मौके पर कई थाने की फोर्स को तैनात है। घटना ट्रांस यमुना कॉलोनी के चार सैय्यद सब्जी मंडी की है
इसका CCTV भी सामने आया है।


सोमवार दोपहर करीब 12 बजे सब्जी मंडी चौराहे पर रवि अपने भाई और दोस्तों के साथ बैठा था। इसी बीच होली खेलते समय क्षेत्र के कुछ युवकों से उनका विवाद हो गया। इस पर युवकों के गुट ने पत्थरबाजी शुरू कर दी घटना का CCTV आया सामने पत्थर उसकी छाती पर लगता है। पत्थर लगते ही वो गिर पड़ता है। इसके बाद भगदड़ मच जाती है। इसके बाद कुछ युवक उसको उठाते है लेकिन वो उठता नहीं है ।घटना का CCTV भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि कुछ युवकों की भीड़ लगी है।

कुछ युवक बाइक पर हैं और कुछ खड़े हैं। देखते ही देखते उनमें मारपीट हो जाती है। पथराव शुरू हो जाता है। एक युवक रवि के ऊपर पत्थर मारता है।युवक की मौत के बाद क्षेत्र में तनाव पथराव से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। युवक की हत्या की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर एत्माद्दौला और ट्रांस यमुना थाने की फोर्स भी मौके पर पहुंची। डीसीपी सूरज राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद का है।

मृतक के भाई राहुल ने बताया मैं और भाई चौराहे पर बैठे थे
तभी दो पक्षों में विवाद हो गया। उनमें आपस में मारपीट हो गई। उनकी ओर से पथराव होना शुरू हो गया। उसके बड़े भाई रवि के सीने और सिर पर पत्थर आकर लगे। वो वहीं पर गिर पड़ा। पथराव के बाद भगदड़ की स्थिति बन गई। जब तक भाई को अस्पताल ले जाते उसकी मौत हो चुकी थी।

Leave a Comment

Read More