बाकी था 5 साल का कार्यकाल, UPSC के चेयरमैन मनोज सोनी ने अचानक दिया इस्तीफा

SHARE:

पूजा खेडकर के विवाद के बीच यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी ) के चेयरैन मनोज सोनी ने इस्तीफा दे दिया है। उनका कार्यकाल 2029 में खत्म होने वाला था। निजी कारणों का हवाला देते हुए पांच साल पहले ही उन्होंने पद छोड़ दिया है। इंडिया टु़डे की रिपोर्ट में बताया गया है कि मनोज सैनी के इस्तीफे का संबंध पूजा खेडकर के विवाद से नहीं है। जानकारी के मुताबिक मनोज सोनी ने राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

सोनी ने 2017 में सदस्य के तौर पर कमीशन जॉइन किया था। वहीं 16 मई 2023 को वह यूपीएससी के चेयरमैन बनाए गए। द हिंदू की मानें तो एक महीने पहले ही वह इस्तीफा दे चुके हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें पदमुक्त किया जाएगा या नहीं। सरकार ने अब तक नए चेयरमैन के नाम का ऐलान भी नहीं किया है। यूपीएससी में आने से पहले वह दो विश्वविद्यालयों में कुलपति भी रह चुके हैं।

Leave a Comment

Read More