सरकार से की ये मांग…, Neet UG Exam को लेकर भड़कीं मायावती

SHARE:

Neet UG Exam: बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने नीट यूजी एग्जाम को लेकर बड़ी मांग की है. उन्होंने कहा कि मेडिकल परीक्षा पुरानी व्यवस्था से करवाई जाए इसके लिए कई राज्य सरकारें मांग कर रही हैं. मायावती ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि आल-इंडिया नीट-यूजी मेडिकल परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर स्वाभाविक तौर पर सड़क से लेकर संसद व माननीय सुप्रीम कोर्ट तक में यह मामला गर्माया रहा. अब नतीजा चाहे जो भी हो, लेकिन लाखों परीक्षार्थियों व उनके परिवार वालों को इसको लेकर हुआ दुःख-दर्द व मानसिक पीड़ा हमेशा सताएगी.

उन्होंने लिखा कि केंद्र मेडिकल की इतनी अहम परीक्षा सही से कराने के मामले में देश को अश्वस्त कर पाने में अभी तक विफल है जो समस्या को और गंभीर बना रहा है. अतः केंद्रीयकृत मेडिकल नीट यूजी-पीजी परीक्षा को समाप्त कर इसके लिए पुनः पुरानी व्यवस्था क्यों न बहाल हो जैसाकि कई राज्य सरकरों की मांग है.

NEWS SOURCE Credit : lalluram.com

Leave a Comment

Read More