Uttarakhand: वैली ब्रिज बनाने का काम शुरू, Sonprayag में Rescue जारी

SHARE:

उत्तराखंड (Uttarakhand) के सोनप्रयाग (Sonprayag) में वैली फुट ब्रिज बनाने का काम शुरू हो गया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद ब्रिज बनाने का काम शुरु हुआ. केदारनाथ पैदल मार्ग पर हाल ही में आई आपदा के मद्देनजर इस पुल के निर्माण की आवश्यकता महसूस की गई थी. दरअसल, भूस्खलन के कारण सोनप्रयाग में पुल क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे यात्रा मार्ग बाधित हो गया था. इस स्थिति को देखते हुए, सरकार ने वैली ब्रिज के निर्माण का निर्णय लिया ताकि यात्रा मार्ग को जल्द से जल्द बहाल किया जा सके और यात्रियों को सुविधा मिल सके.

Leave a Comment