Hapur news:दिनाक 05/08/2023 शनिवार को वर्ल्ड ब्राह्मण फ़ेडरेशन के चेयरमैन बैठक का आयोजन किया गया।

SHARE:

जनपद हापुड़: दिनाक 05/08/2023  चलो हरिद्वार की बात करते हुए आगे की बात की शनिवार को वर्ल्ड ब्राह्मण फ़ेडरेशन के चेयरमैन माननीय पंडित मांगेराम शर्मा के निर्देशानुसार 24 सितंबर को चलो हरिद्वार ब्राह्मण महाकुंभ को लेकर रेलवे रोड़ हापुड़ आर के प्लाजा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।

बैठक का आयोजन वर्ल्ड ब्राह्मण फ़ेडरेशन यूपी इंडिया के प्रदेश महामंत्री एवं ब्राह्मण महाकुंभ कार्यक्रम के सह-संयोजक पंडित गोपाल शर्मा ने किया।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने ब्राह्मण महाकुंभ के मुख्य संयोजक पंडित विशाल शर्मा एवं सह-संयोजक पंडित गोपाल शर्मा का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया

प्रेस वार्ता में ब्राह्मण महाकुंभ हरिद्वार के मुख्य संयोजक पंडित विशाल शर्मा ने कहा कि आने वाले 24 सितंबर को हरिद्वार में होने जा रहे “ब्राह्मण महाकुंभ” को लेकर मैं सभी ब्राह्मण संगठनों का आह्वान करता हूं

ब्राह्मणों के हित में 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन कार्यक्रम में सरकार को सौंपा जाएगा

सभी ब्राह्मण भाई अधिक से अधिक लोगों को साथ लेकर 24 सितंबर को हरिद्वार “ब्राह्मण महाकुंभ” में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, और हरिद्वार पहुंचे

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री एवं ब्राह्मण महाकुंभ हरिद्वार के सह-संयोजक पंडित गोपाल शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा ब्राह्मणों के प्रति नियत – नीति स्पष्ट नहीं होने के कारण देश का ब्राह्मण उपेक्षा का शिकार हुआ है

यूपी और देश के विभिन्न राज्यों में ब्राह्मणों का बड़े पैमाने पर शोषण एवं उत्पीड़न हुआ है

सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है

वर्ल्ड ब्राह्मण फ़ेडरेशन यूपी का प्रदेश महामंत्री होने के नाते मैं सभी ब्राह्मणों से आह्वान करता हूं कि सभी 24 सितंबर को हरिद्वार में ब्राह्मण महाकुंभ पहुंचे

प्रेस वार्ता में संगठन के पदाधिकारी पंडित नरेश चंद शर्मा एडवोकेट, मशहूर कवि अनिल वाजपेई, पंडित परमानंद शर्मा, डॉ.देवेन्द्र वशिष्ठ, पंडित अमित शर्मा उर्फ टोनी, पंडित लोकेश शर्मा, पंडित नरेंद्र शर्मा, पंडित नितिन शर्मा, पंडित सुबोध शास्त्री, पंडित कुलदीप शर्मा, पंडित सुनील शर्मा आदि ब्राह्मण पदाधिकारी लोग उपस्थित रहे।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

 

Leave a Comment