श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं को मिला ‘राज्यपाल पुरस्कार’, विद्यालय में खुशी की लहर।

SHARE:

दिनांक:18/05/2026

रिपोर्ट by: संवादाता जगदीश माकन

श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं को मिला ‘राज्यपाल पुरस्कार’, विद्यालय में खुशी की लहर।

हापुड़, 18 मई 2026 मोदीनगर मार्ग स्थित श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने अपनी मेहनत, अनुशासन और प्रतिभा के दम पर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय की कक्षा 11 की स्काउट/गाइड की पांच छात्राओं—माही, दिशु, अराध्या, अवनि एवं प्राची—को स्काउट/गाइड गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित ‘राज्यपाल पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 13 मई 2026 को जैन कन्या पाठशाला, हापुड़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया।छात्राओं की इस उपलब्धि से पूरे श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल है। विद्यालय परिवार ने इसे शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का परिणाम बताया। छात्राओं ने निरंतर प्रशिक्षण, सामाजिक सेवा, टीम भावना और विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के माध्यम से यह सम्मान प्राप्त किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी यादव ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सम्मान केवल छात्राओं की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि विद्यालय हमेशा छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करता रहा है और भविष्य में भी छात्राओं को शिक्षा के साथ सामाजिक एवं नैतिक मूल्यों से जोड़ने का प्रयास जारी रहेगा।विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने भी छात्राओं की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियां अन्य छात्राओं को भी प्रेरित करती हैं और विद्यालय का मान बढ़ाती हैं।कार्यक्रम के बाद विद्यालय में छात्राओं का स्वागत किया गया। शिक्षिकाओं एवं सहपाठियों ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों, अभिभावकों एवं विद्यालय द्वारा मिले मार्गदर्शन को दिया।

विद्यालय परिवार ने आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में भी छात्राएं इसी प्रकार नई उपलब्धियां हासिल कर विद्यालय, जनपद और प्रदेश का नाम रोशन करती रहेंगी।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Read More