Hapur news: जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आईजी आर एस की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।

SHARE:

दिनाक 09/08/2023

हापुड़ रिपोर्ट By शराफत सैफी 

जनपद हापुड़ मे आज:जिलाधिकारी ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा कि आईजीआर एस प्रकरणों के निस्तारण में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रकरणों का समय से निस्तारण न होने पर संबंधित विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी तय होगी। बैठक में एक्शन जल निगम के अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने कारण बताओं नोटिस जारी करने हेतु संबंधित को निर्देश दिए। सभी विभागीय अधिकारी सकारात्मक सोच व मनोयोग के साथ कार्य करें। जिलाधिकारी ने कहा कि आइजीआरएस पोर्टल में जिले की रैंक पहले से काफी हद तक ठीक हुई है आगे भी इसी कुशलता के साथ कार्य करते हुए जनपद को प्रथम स्थान पर लाने का प्रयास किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि आम जनमानस की शिकायतों का निस्तारण मा0 मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकताओं में है। इसलिए निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारी स्वयं प्रकरणों को देखें व प्राथमिकता पर उसका निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कोई भी प्रकरण डिफॉल्टर श्रेणी में न आए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रशासनिक सेवा जन सेवा है और आइजीआरएस पोर्टल आमजन की शिकायतों को जानने व उसके निस्तारण का एक अच्छा प्लेटफार्म है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रकरणों का समय से निस्तारण न होने पर संबंधित विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी तय होगी, इसलिए सभी अधिकारी प्रतिदिन आइजीआरएस पोर्टल पर प्रकरणों को देखें व उसका समय से निस्तारण कराना सुनिश्चित करें साथ ही आईजीआरएस से संबंधित नए शासनादेश का भली प्रकार अध्ययन भी करें। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस प्रकरणों की समीक्षा शासन स्तर से भी की जाती है और वहां से फीडबैक भी लिया जाता है।

बैठक में अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक ज्योतसना बंधु ,उप जिलाधिकारी सदर सुनीता सिंह, उप जिलाधिकारी गढ़, अधिशासी अधिकारी गढ़मुक्तेश्वर, सभी खंड विकास अधिकारी, सहायक श्रम आयुक्त सहित जनपदीय अधिकारी उपस्थित रहे l

हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Leave a Comment

Read More