हापुड़ : 09 अगस्त, 2023
रिपोर्ट By: शराफत सैफी
हापुड़ न्यूज़:जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा एवं अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार राजस्व वसूली से संबंधित अधिकारियां के साथ कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में कर करेत्तर की बैठक आयोजित की।
डीएम ने निर्देश दिए कि राजस्व वसूली में वृद्धि लाएं। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी बड़े बकायेदारों पर कार्यवाही की जाए। परिवहन, विद्युत, आबकारी विभाग एवं नगर निकायो में लक्ष्य के अनुरूप वसूली करने हेतु डीएम ने निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राजस्व वसूली में वृद्धि लाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी मदों में नियमित रूप से लक्ष्य के सापेक्ष वसूली होनी चाहिए। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि राशन वितरण की व्यवस्था पूर्ण तरीके से पारदर्शी होना चाहिए। जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को कम वसूली होने पर कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने वाणिज्य कर अधिकारी से कहा कि वाणिज्य के कार्यों में भी वसूली बढ़ाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर समस्त उप जिला अधिकारी एवं तहसीलदार तथा जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। रंजना शर्मा जिला सूचना अधिकारी हापुड़।
हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।




