दिनांक:20/05/2026
रिपोर्ट by: संवादाता जगदीश माकन
सिटी क्लब हापुड़ के ब्लड डोनेशन कैंप में युवाओं ने दिखाया उत्साह, कई यूनिट रक्त किया गया संग्रह।
हापुड़ के रेलवे रोड स्थित विष्णु प्लाजा में सिटी क्लब हापुड़ के तत्वावधान में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लेकर रक्तदान किया और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया। कैंप का उद्घाटन दंत चिकित्सक डॉ. शशांक गर्ग ने रिबन काटकर किया।कैंप के दौरान आभार ब्लड चैरिटेबल सेंटर की टीम द्वारा रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद सावधानीपूर्वक ब्लड कलेक्ट किया गया। सिटी क्लब के सचिव नितिन गोयल ने बताया कि क्लब समय-समय पर ऐसे सामाजिक और जनहित के कार्यक्रम आयोजित करता रहता है, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।डॉ. शशांक गर्ग ने कहा कि रक्तदान महादान है और स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने बताया कि कैंप में सभी रक्तदाताओं की जांच के बाद सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया गया।रक्तदान करने वालों में शिवम, सुमित, मुस्कान, छवि, आशीष, तरुण, अक्ष, हेमा, साक्षी, दीपक, संजय, विवेक, मयंक, कामाक्षी, नितिन, शशांक, चंचल, ग्रेसी, आसिफ समेत अन्य लोग शामिल रहे।इस अवसर पर सिटी क्लब से नितिन गोयल, डॉ. शशांक गर्ग, नितिन गर्ग, मोहित गोयल, ऋषव गोयल, डॉ. सचिन बंसल, डॉ. सुरभि, डॉ. राहुल और डॉ. अश्वनी सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
![]()



स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।



