Hapur news: कांग्रेस नेताओं ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, सूचना क्रांति में योगदान को किया याद

SHARE:

दिनांक:21/05/2026

रिपोर्ट by: संवादाता जगदीश माकन

Hapur news: कांग्रेस नेताओं ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, सूचना क्रांति में योगदान को किया याद।

हापुड़। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने गुरुवार को स्वर्ग आश्रम रोड स्थित टैगोर पब्लिक स्कूल में देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 36वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा उनके योगदान को याद किया।कार्यक्रम के दौरान आयोजित गोष्ठी में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि राजीव गांधी को भारत में सूचना क्रांति का जनक माना जाता है। देश में कंप्यूटराइजेशन और टेलीकम्युनिकेशन क्रांति को आगे बढ़ाने का श्रेय उन्हें जाता है। उन्होंने स्थानीय स्वराज संस्थाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिलाने और युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार देने जैसे ऐतिहासिक निर्णयों का भी उल्लेख किया।शहर कांग्रेस अध्यक्ष इरफान अहमद ने कहा कि राजीव गांधी अमेठी से सांसद चुने गए थे और वर्ष 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद देश के प्रधानमंत्री बने। उन्होंने अपने कार्यकाल में देश को आधुनिक सोच और नई तकनीक की दिशा में आगे बढ़ाया।

जिला कांग्रेस कमेटी अनुशासन समिति के चेयरमैन पंडित अरविंद शर्मा ने कहा कि राजीव गांधी ने वर्ष 1985 में मुंबई में आयोजित एआईसीसी अधिवेशन में ‘संदेश यात्रा’ की घोषणा की थी, जिसे कांग्रेस सेवादल ने पूरे देश में चलाया। यह यात्रा तीन महीने तक चली और दिल्ली के रामलीला मैदान में संपन्न हुई।कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के आदर्शों पर चलने और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश सेवादल अध्यक्ष अनिल देव त्यागी, पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन, पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा, डॉ. वीसी शर्मा, नरेश भाटी, एजाज अहमद, डॉ. जकरिया मनसबी, रवींद्र गुर्जर, आईसी शर्मा, अमरनाथ शर्मा, पूरनमल आनंद, गौरव गर्ग, यशपाल ढिल्लो, सुखपाल गौतम, सुबोध शास्त्री, मुकेश कौशिक, एडवोकेट रघुवीर सिंह, अफजाल आढ़ती, निसार पठान, संदीप कुमार, विनोद जाटव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Read More