दिनांक:21/05/2026
रिपोर्ट by: संवादाता कमलेश कुमार
सिद्धेश्वर धाम से निकली भव्य कलश यात्रा, वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच शुरू हुआ श्री रुद्र महायज्ञ।
हरदोई जनपद के बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र स्थित ग्राम बरखेरा में गुरुवार को श्रद्धा, भक्ति और वैदिक परंपराओं के बीच श्री रुद्र महायज्ञ एवं श्री शिव महापुराण कथा का शुभारम्भ विधि-विधान के साथ किया गया। आयोजन को लेकर पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला और बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए।कार्यक्रम की शुरुआत सुबह करीब 11 बजे भव्य कलश यात्रा से हुई। यात्रा में 51 महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लिया और सिद्धेश्वर धाम से शारदा नहर पहुंचकर श्रद्धा के साथ कलश में जल भरा। इसके बाद महिलाएं भजन-कीर्तन और जयकारों के साथ कथा स्थल तक पहुंचीं। पूरे मार्ग में भक्तिमय माहौल बना रहा और ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।कथा स्थल पहुंचने पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश स्थापना और पूजा-अर्चना सम्पन्न कराई गई। कथा व्यास घनश्याम शुक्ल जी ने परीक्षित संजय सिंह सपत्नीक एवं जटाशंकर सिंह सपत्नीक से विधिवत पूजन कराया। इसके बाद श्री शिव महापुराण कथा एवं श्री रुद्र महायज्ञ का शुभारम्भ हुआ।आयोजन समिति के अनुसार कथा और महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान, प्रवचन और भजन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में पूजा, रोली, बबीता सिंह, नीलम सिंह, गरुण सिंह, पूनम, सरला सिंह, संजू सिंह, प्रेम किशोर सिंह, रोहित सिंह, अश्वेसर, शिवा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
![]()



स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।



