दिनांक:22/05/2026
रिपोर्ट by: संवादाता जगदीश माकन
हापुड़ में भीषण गर्मी का असर: नर्सरी से 12वीं तक सभी स्कूल बंद, डीएम के निर्देश पर आदेश जारी।
हापुड़ जनपद में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) ने नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक संचालित सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है। आदेश के अनुसार जनपद के सभी बोर्डों से संचालित स्कूलों को तत्काल प्रभाव से बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।जारी आदेश में कहा गया है कि मौसम विभाग द्वारा लगातार गर्मी और लू को लेकर चेतावनी जारी की जा रही है, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए यह निर्णय लिया गया है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश का सख्ती से पालन कराया जाएगा। यदि कोई विद्यालय आदेश के बावजूद संचालित पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी स्कूल प्रबंधन को निर्देशित किया है कि बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए तत्काल प्रभाव से अवकाश लागू करें।
![]()



स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।



