दिनांक:24/05/2026
रिपोर्ट by: संवादाता जगदीश माकन
चीन में वेटलिफ्टिंग, पावरलिफ्टिंग और डेडलिफ्ट में भारत का परचम लहराने वाले संदीप बंसल का ब्राह्मण सभा ने किया भव्य सम्मान।
चीन में आयोजित वेटलिफ्टिंग, पावरलिफ्टिंग और डेडलिफ्ट प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर भारत का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी संदीप बंसल का ब्राह्मण सभा द्वारा भव्य सम्मान किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने पहुंचकर संदीप बंसल की उपलब्धि पर खुशी जताई और उन्हें शुभकामनाएं दीं।सम्मान समारोह के दौरान संदीप बंसल ने कहा कि उनका लक्ष्य आने वाले समय में भी देश के लिए मेडल जीतना है। उन्होंने बताया कि अगले वर्ष कनाडा में आयोजित होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लेने की तैयारी चल रही है और वहां भी भारत का परचम लहराने का पूरा प्रयास करेंगे।संदीप बंसल ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवार और कोच को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार के सहयोग और कोच के मार्गदर्शन की वजह से ही वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सके हैं।कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने संदीप बंसल को फूल-मालाएं पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान पुनीत शर्मा, प्रशांत कौशिक, विक्की शर्मा, भरत लाल शर्मा, दिव्यांग आयोग बोर्ड के मुखिया जी, बॉबी पाठक, प्रवीण शर्मा, सौरभ तिवारी सहित कई गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।सामाजिक संगठनों और खेल प्रेमियों ने कहा कि संदीप बंसल जैसे खिलाड़ी युवाओं के लिए प्रेरणा हैं और उनकी उपलब्धि से पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित हुआ है।




स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।




