जेएमएस वर्ल्ड स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. निधि मलिक ने बच्चों और अभिभावकों को किया जागरूक, हीट वेव से बचाव के बताए जरूरी उपाय।

SHARE:

दिनांक:24/05/2026

हापुड़ से ब्यूरो रिपोर्ट

जेएमएस वर्ल्ड स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. निधि मलिक ने बच्चों और अभिभावकों को किया जागरूक, हीट वेव से बचाव के बताए जरूरी उपाय।

भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए जेएमएस वर्ल्ड स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. निधि मलिक ने बच्चों और अभिभावकों को हीट वेव यानी लू से बचाव के प्रति जागरूक किया। गर्मी की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने कहा कि इस मौसम में बच्चों की सेहत और सुरक्षा सबसे ज्यादा जरूरी है और थोड़ी सी सावधानी बड़े खतरे से बचा सकती है।प्रिंसिपल डॉ. निधि मलिक ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि छुट्टियों के दौरान बच्चों को दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिलाएं ताकि शरीर में पानी की कमी न हो। उन्होंने कहा कि सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक तेज धूप में बाहर निकलने से बचें और जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर जाएं। बच्चों को हल्के रंग और सूती कपड़े पहनाने तथा बाहर जाते समय सिर को ढककर रखने की सलाह भी दी गई।

डॉ. निधि मलिक ने कहा कि गर्मी के मौसम में बच्चों के खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने तरबूज, खीरा, दही, नारियल पानी और मौसमी फलों का सेवन बढ़ाने की सलाह दी। साथ ही बच्चों को लंबे समय तक धूप में खेलने से बचाने और छायादार स्थानों पर रखने की बात कही।जेएमएस वर्ल्ड School की प्रिंसिपल डॉ. निधि मलिक ने बताया कि यात्रा के दौरान बच्चों के साथ पानी की बोतल और ओआरएस जरूर रखें। यदि किसी बच्चे को चक्कर आना, तेज बुखार, उल्टी, कमजोरी या बेचैनी महसूस हो तो तुरंत उसे ठंडी जगह पर ले जाकर पानी पिलाएं और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से संपर्क करें।उन्होंने कहा कि गर्मी की छुट्टियां बच्चों के लिए आनंद और सीखने का समय होती हैं, लेकिन अभिभावकों को उनकी सुरक्षा को लेकर सतर्क रहना चाहिए। स्कूल प्रबंधन समय-समय पर सामाजिक जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों और अभिभावकों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां देता रहता है।अंत में प्रिंसिपल डॉ. निधि मलिक ने कहा, “सावधानी और जागरूकता ही हीट वेव से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है। स्वस्थ और सुरक्षित बच्चे ही देश का मजबूत भविष्य हैं।

हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट 

Read More