पिलखुवा में एनएच-9 पिलर नंबर-63 के पास व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी।

SHARE:

दिनांक:25/05/2026

रिपोर्ट by: संवाददाता इस्तेकार चौधरी

पिलखुवा में एनएच-9 पिलर नंबर-63 के पास व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी।

जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर पिलर नंबर-63 के पास एक व्यक्ति का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। राहगीरों ने शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही पिलखुवा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कार्रवाई शुरू की। मृतक की पहचान लगभग 40 वर्षीय सुबोध पुत्र ताराचंद, निवासी रजनी विहार पिलखुवा के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार मृतक सुबोध की पत्नी बबीता है तथा उसके दो बेटे और दो बेटियां हैं। बताया जा रहा है कि पारिवारिक परिस्थितियों के चलते पत्नी बच्चों के साथ अलग किराये के मकान में रह रही थी। मृतक के बारे में यह भी सामने आया है कि वह शराब पीने का आदी था और अक्सर घर से बाहर ही रहता था, हालांकि मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Read More

सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़, हापुड़ द्वारा “ऑराकॉन 2026” राष्ट्रीय अकादमिक सम्मेलन का भव्य आयोजन — देशभर के विशेषज्ञ चिकित्सकों, युवा एनेस्थीसियोलॉजिस्ट्स एवं मेडिकल प्रतिनिधियों ने किया सहभाग।