हापुड़ में शराब तस्करी का बड़ा खुलासा: पिलखुवा पुलिस ने 18 लाख की अवैध शराब पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार।

SHARE:

दिनांक:25/05/2026

रिपोर्ट by: संवादाता इस्तेकार चौधरी

हापुड़ में शराब तस्करी का बड़ा खुलासा: पिलखुवा पुलिस ने 18 लाख की अवैध शराब पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार।

जनपद हापुड़ की थाना पिलखुवा पुलिस को अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 18 लाख रुपये कीमत की 250 पेटी अवैध शराब, घटना में इस्तेमाल किया गया कैंटर वाहन, दो मोबाइल फोन और 10 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी हरियाणा से अवैध शराब लाकर बिहार में सप्लाई करते थे। बिहार में शराबबंदी होने के कारण वहां इस शराब को ऊंचे दामों पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाया जाता था। पूछताछ में आरोपियों ने तस्करी के नेटवर्क से जुड़े कई अहम खुलासे किए हैं, जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।फिलहाल पिलखुवा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और पूरे गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Read More

सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़, हापुड़ द्वारा “ऑराकॉन 2026” राष्ट्रीय अकादमिक सम्मेलन का भव्य आयोजन — देशभर के विशेषज्ञ चिकित्सकों, युवा एनेस्थीसियोलॉजिस्ट्स एवं मेडिकल प्रतिनिधियों ने किया सहभाग।