हापुड़ के झंडा मुशर्रफपुर गांव में भीषण आग से मचा हड़कंप, भूसे के बोंगे और उपलों के बिटोड़े जलकर राख।

SHARE:

दिनांक: 26/05/2026

रिपोर्ट by: संवाददाता जगदीश माकन

हापुड़ के झंडा मुशर्रफपुर गांव में भीषण आग से मचा हड़कंप, भूसे के बोंगे और उपलों के बिटोड़े जलकर राख।

हापुड़ जनपद के थाना हाफिजपुर क्षेत्र स्थित झंडा मुशर्रफपुर गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पशुओं के चारे के लिए रखे भूसे के बोंगे और उपलों के बिटोड़ों में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब 3 से 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।ग्रामीणों के अनुसार आग लगने के सही कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, हालांकि भीषण गर्मी को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है। आग की चपेट में आने से गांव के कई परिवारों का सालभर के लिए रखा पशु चारा और उपले पूरी तरह जलकर राख हो गए। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक करीब 15 से 20 लाख रुपये तक का नुकसान बताया जा रहा है।घटना के बाद गांव में मायूसी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि यह उनकी सालभर की मेहनत थी, जो कुछ ही घंटों में राख में तब्दील हो गई। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Read More

सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़, हापुड़ द्वारा “ऑराकॉन 2026” राष्ट्रीय अकादमिक सम्मेलन का भव्य आयोजन — देशभर के विशेषज्ञ चिकित्सकों, युवा एनेस्थीसियोलॉजिस्ट्स एवं मेडिकल प्रतिनिधियों ने किया सहभाग।