बड़े मंगल पर पाली थाना बना सेवा और श्रद्धा का केंद्र, पुलिसकर्मियों ने बांटा हनुमान जी का प्रसाद।

SHARE:

दिनांक:26/05/2026

रिपोर्ट by: संवादाता मायाप्रकाश बाजपेई

बड़े मंगल पर पाली थाना बना सेवा और श्रद्धा का केंद्र, पुलिसकर्मियों ने बांटा हनुमान जी का प्रसाद।

पाली, हरदोई। ज्येष्ठ मास के चौथे बड़े मंगल पर पाली नगर में श्रद्धा, सेवा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। नगर के विभिन्न स्थानों पर भंडारे और शरबत वितरण शिविर लगाए गए, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया। भीषण गर्मी के बावजूद लोगों की आस्था कम नहीं हुई और पूरे नगर में धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा।इसी क्रम में पाली थाना परिसर में भी विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सोमपाल गंगवार ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बजरंगबली की पूजा-अर्चना संपन्न कराई। पूजा के बाद पूड़ी-सब्जी के भंडारे का शुभारंभ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।थाना परिसर में आयोजित इस सेवा कार्य में पुलिसकर्मियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खाकी वर्दी में मौजूद पुलिस जवानों ने राहगीरों और श्रद्धालुओं को सम्मानपूर्वक प्रसाद वितरित कर सेवा भाव का परिचय दिया। आयोजन के दौरान पूरा क्षेत्र “जय बजरंगबली” और “हनुमान जी महाराज की जय” के जयकारों से गूंज उठा।कार्यक्रम में रन्नी गुप्ता समेत नगर के कई गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और हनुमान भक्त मौजूद रहे। धार्मिक आयोजन ने लोगों में भाईचारे, सेवा और आस्था का संदेश भी दिया।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Read More