दिनांक:26/05/2026
हरदोई से ब्यूरो रिपोर्ट
हरपालपुर में भैंसा चोरी से ग्रामीणों में दहशत, अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
हरदोई के हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के निकारी गांव में भैंसा चोरी का मामला सामने आया है। घटना के बाद ग्रामीणों में चिंता का माहौल बना हुआ है। पीड़ित किसान की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक गांव निवासी द्वारिका पुत्र रामबाबू ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उन्होंने लमकन क्षेत्र में जमीन खरीदी थी, जहां एक फूस की झोपड़ी बनी हुई है। झोपड़ी में उनके पिता रामबाबू रहते हैं और पास में ही भैंसा बंधा हुआ था।आरोप है कि 23 मई की रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने मौके पर पहुंचकर भैंसे को खोल लिया और चोरी कर फरार हो गया। सुबह जब परिवार के लोगों ने भैंसा गायब देखा तो आसपास तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।हरपालपुर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक संदीप शुक्ला ने बताया कि पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है और आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।




स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।



