दिनांकः10-08-2023
रिपोर्ट BY: शराफत सैफी
हापुड़ न्यूज़:आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 09.09.2023 को सफल बनाने हेतु आज दिनांक 10.08.2023 को माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ श्री रविन्द्र कुमार प्रथम की अध्यक्षता में समस्त न्यायिक अधिकारियों के साथ प्री-ट्रायल बैठक आहूत की गई। बैठक का संचालन अपर जिला जज/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, हापुड़ डॉ० रीमा बंसल की देखरेख में अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ श्रीमति छाया शर्मा के द्वारा किया गया।
बैठक में माननीय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/ जनपद न्यायाधीश, हापुड़ द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित विभिन्न प्रकृति के मामलों जैसे फौजदारी के शमनीय वाद, धारा 138 एन.आई.एक्ट, धन वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, श्रम वाद, विधुत अधिनियम एवं जलकर से सम्बन्धित वाद, पारिवारिक एवं वैवाहिक वाद, भूमि अर्जन अधिनियम एवं बैंकों की रिकवरी से संबंधित मामलों को अधिक से अधिक संख्या में राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 09.09.2023 में निस्तारण हेतु नियत करने एवं उनमें प्रोसेस जारी कराने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किये गये। माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ के आदेशानुसार अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापु़ड़ श्रीमति छाया शर्मा द्वारा बताया गया कि दिनांक 09-09-2023 दिन शनिवार को जनपद न्यायालय हापुड़ तथा जनपद के समस्त बाह्य न्यायालयों व समस्त तहसीलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। जिसमें अभी तक जनपद के समस्त न्यायालय द्वारा कुल 10268 वाद चिन्हित किये गये हैं।
उपरोक्त बैठक में सभी न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहें।
हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।




