Hapur news: हापुड़ साइबर सेल टीम व धौलाना पुलिस ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के नाम पर ठगी करने वाले ठगों कोकिया गिरफ्तार।

SHARE:

दिनाक:10/08/2023

रिपोर्ट by: शराफत सैफी 

Hapur news:दिनांक: 08-08-2023 साइबर सेल टीम व धौलाना पुलिस ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना फाइनेंस के मैनेजर/ कर्मचारी बताकर जरुरतमंद लोगों को अपनी बातों में फंसाकर प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में लोन देने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 02 अन्तर्राज्यीय साइबर ठगों को किया गिरफ्तार।

 जिनके कब्जे से 06 मोबाइल, 04 एटीएम कार्ड, लैपटॉप, नकदी, रसीद, चैक बुक आदि एवं एक HYUNDAI VERNA लग्जरी कार बरामद।

यह गिरोह दिल्ली एनसीआर क्षेत्र व देश के अन्य राज्यों में सक्रिय था, यह लोकेशन बदल-बदल कर अलग-अलग शहरों में जाकर लोगों को कॉलिंग करके घटनाओं को अंजाम देते हैं।

अभियुक्त शातिर किस्म के साइबर अपराधी हैं जो अब तक सैकडों लोगों के साथ ऐसी घटनाएं कारित कर लाखों रूपये की ट्रांजेक्शन कर आर्थिक लाभ कमा चुके हैं।

कार्यवाही:-

हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में साइबर अपराध एवं अपराध करने वाले अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत साइबर सेल टीम व धौलाना पुलिस द्वारा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना फाइनेंस के मैनेजर / कर्मचारी बताकर जरुरतमंद लोगों को अपनी बातों में फंसाकर प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में लोन देने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए थाना धौलाना पर पंजीकृत मु०अ०सं० 158/23 धारा 420 भादवि से सम्बन्धित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

जिनके कब्जे से 06 मोबाइल, 04 एटीएम कार्ड, लैपटॉप, नगदी, रसीद, चैक बुक आदि एवं एक HYUNDAI VERNA लग्जरी कार बरामद | उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

अपराध करने का तरीका:-

गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोग प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत सस्ते ब्याज दर पर मुद्रा लोन का सोशल मीडिया प्लेटफार्म (फेसबुक एप) पर फर्जी मोबाइल नम्बर के साथ विज्ञापन देते थे जिस जरूरतमंद को लोन की आवश्यकता होती थी, वह विज्ञापन में दिये गये मोबाइल नम्बर पर कॉल करता थे तो उन्हें हम अपने आपको प्रधानमंत्री मुद्रा योजना फाइनेंस के मैनेजर / कर्मचारी बताकर जरुरतमंद लोगों को अपनी बातों में फंसाकर लोन देने के नाम पर उनके आधार कार्ड व पैन कार्ड व्हाट्सएप पर मंगाकर तथा जो लोग आधार कार्ड व पैन कार्ड नहीं देना चाहते थे उनके नाम पते की जानकारी लेकर लोन की प्रोसेसिंग फीस 3550 रुपये फर्जी खातों में जमा कराकर विश्वास में लेने के लिये लैपटॉप पर फर्जी कूटरचित रसीद तैयार कर लोन मांगने वाले व्यक्ति को व्हॉटसएप पर भेज देते हैं, इसके बाद लोन के इंश्योरेंस का कवर देने के लिये 15000 रुपये की मांग की जाती है इसी प्रकार हम लोगों ने हापुड के रहने वाले व्यक्ति की पत्नी से प्रधानमंत्री मुद्रा योजना फाइनेंस के मैनेजर व कर्मचारी बताकर अपनी बातों में फंसाकर प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में लोन देने के नाम पर लोन की प्रोसेसिंग फीस के 3650 रुपये धोखाधडी से जमा करा लिये थे।

हम लोगों ने हापुड व देश के कई राज्यों में लोगों के साथ इस प्रकार की घटनाएं की है हमसे बरामद उक्त कार भी धोखाधडी से कमाई गयी धनराशि से खरीदी है इसी कार से हम लोग लोकेशन बदल-बदल कर अलग-अलग शहरों में जाकर लोगो को कॉलिंग करते हैं।

नोट:-

गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के साइबर क्राइम अपराधी हैं जिनके आपराधिक इतिहास के बारे में अन्य जनपदों / राज्यों से जानकारी की जा रही है। गिरफ्तारी का स्थान.. SECTOR-03 रोहिणी दिल्ली

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता:-

1. कैलाश पुत्र गोवर्धनदास निवासी रोहिणी सेक्टर-2 अवंतिका थाना साउथ रोहिणी जिला रोहिणी दिल्ली।

2. हरीश पुत्र कृष्णलाल निवासी सेक्टर-1 रोहिणी अवंतिका थाना विजय विहार जिला रोहिणी दिल्ली।

बरामदगी का विवरण:-

1.06 मोबाइल विभिन्न कम्पनियों के

2. 04 एटीएम कार्ड

3. लैपटॉप

4. 2500 रूपये नगदी

5. रसीद, चैक बुक आदि

6. एक कार HYUNDAI VERNA जिसका नम्बर DL8CAZ0764 

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

 

Leave a Comment

Read More