Hardoi news: पति के आरोपों के बाद पत्नी पहुंची एसपी कार्यालय, निष्पक्ष जांच की मांग।

SHARE:

दिनांक:06/06/2026

रिपोर्ट by: संवादाता मायाप्रकाश बाजपेई

Hardoi news: पति के आरोपों के बाद पत्नी पहुंची एसपी कार्यालय, निष्पक्ष जांच की मांग।

हरदोई जिले के पाली कस्बे से सामने आए चर्चित मामले में अब नया मोड़ आ गया है। पहले जहां एक पति ने अपनी पत्नी और शाहाबाद नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी, वहीं अब पत्नी ने भी पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।पाली के मोहल्ला खारा कुआं निवासी रीना मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उनके पति देवेंद्र मिश्रा, सौतेले बेटे और कुछ अन्य लोग उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। उनका कहना है कि संपत्ति विवाद के चलते उनके खिलाफ एक साजिश रची गई है और आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया है।रीना मिश्रा के अनुसार, सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही कुछ तस्वीरें और सामग्री वास्तविक नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि इनका उपयोग उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने और सामाजिक रूप से उन्हें बदनाम करने के उद्देश्य से किया गया है।बता दें कि इससे पहले देवेंद्र मिश्रा ने भी पुलिस अधिकारियों को शिकायत देकर अपनी पत्नी और शाहाबाद नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार सोनकर पर गंभीर आरोप लगाए थे। दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोपों के बाद मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।अब रीना मिश्रा ने पुलिस प्रशासन से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और गहन जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि मामले की सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।फिलहाल पुलिस प्रशासन को दोनों पक्षों की शिकायतें प्राप्त हो चुकी हैं और मामले की जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।