दिनांक: 06/06/2026
रिपोर्ट by: संवादाता सूरज गुप्ता
विश्व पर्यावरण दिवस पर अमृत सरोवर में जलभराव, छात्राओं को साइकिल और छात्रवृत्ति वितरण।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संडीला तहसील के भरावन ब्लॉक अंतर्गत अतरौली स्थित जंगली शिव महादेव मंदिर परिसर में पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्थान को समर्पित एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।एसबीआई फाउंडेशन के सहयोग से आरोह फाउंडेशन द्वारा संचालित एसबीआई ग्राम सेवा प्रोजेक्ट के तहत आयोजित कार्यक्रम में अमृत सरोवर का सौंदर्यीकरण करते हुए उसमें जलभराव कराया गया। साथ ही सरोवर के तट पर कदम का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एडीओ पंचायत ध्रुव कुमार पाण्डेय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता है। उन्होंने जल स्रोतों और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति सभी को जागरूक रहने का आह्वान किया।इस अवसर पर शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 20 मेधावी छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रमाणपत्र प्रदान किए गए, जबकि 20 छात्राओं को साइकिल वितरित कर उनकी पढ़ाई को प्रोत्साहित किया गया। इसके अलावा पांच दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सहयोग किया गया।कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सचिव अमर सिंह, एसबीआई शाखा प्रबंधक विपिन त्रिवेदी, राजेश अवस्थी, आशीष अवस्थी, प्रदीप सिंह, राममोहन गिरी, पवन यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा प्रोत्साहन और सामाजिक सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण बनकर सामने आया।





स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।



