दिनांक: 08/06/2026
रिपोर्ट by: संवादाता जगदीश माकन
गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा 60 में बढ़ा समाजवादी पार्टी का कुनबा, राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट सुधीर चौहान के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने ग्रहण की सदस्यता।
गढ़मुक्तेश्वर। गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा 60 में समाजवादी पार्टी के संगठन को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा 60 के प्रमुख नेता एडवोकेट सुधीर चौहान के कैंप कार्यालय पर आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह, विचार गोष्ठी एवं स्वागत कार्यक्रम में क्षेत्रभर से पहुंचे सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।कार्यक्रम में विशेष रूप से क्षत्रिय समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने समाजवादी पार्टी की नीतियों और राष्ट्रीय नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त करते हुए पार्टी का दामन थामा। सदस्यता ग्रहण करने वालों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया तथा संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दिलाया गया इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट सुधीर चौहान ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा सामाजिक न्याय, किसानों, युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाती रही है। उन्होंने कहा कि गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा 60 में लगातार बढ़ता जनसमर्थन इस बात का प्रमाण है कि लोग विकास, समानता और जनहित की राजनीति को पसंद कर रहे हैं।एडवोकेट सुधीर चौहान ने सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी नए साथियों का स्वागत करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी हर वर्ग और समाज को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने और जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए कार्यकर्ताओं को निरंतर सक्रिय रहना होगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की राजनीति में बदलाव की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है और बड़ी संख्या में लोग समाजवादी पार्टी से जुड़ रहे हैं। गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा 60 में भी संगठन तेजी से मजबूत हो रहा है और आने वाले समय में इसका प्रभाव और अधिक दिखाई देगा।कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने भी समाजवादी पार्टी की नीतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन की मजबूती जनता के विश्वास से आती है। किसानों की समस्याएं, युवाओं के रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक समरसता जैसे मुद्दों पर पार्टी लगातार संघर्ष कर रही है।समारोह के दौरान मौजूद लोगों ने समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने, संगठन को मजबूत बनाने और क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, पार्टी पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट सुधीर चौहान का संबोधन और उनके नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों का समाजवादी पार्टी से जुड़ना रहा, जिसने गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा 60 की राजनीतिक गतिविधियों में नई चर्चा को जन्म दिया।



स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।



