दिनांक: 09/06/2026
रिपोर्ट by: संवादाता इस्तेकार चौधरी
पिलखुवा में ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, पहचान में जुटी पुलिस।
हापुड़। जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।मिली जानकारी के अनुसार, रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही पिलखुवा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं स्थानीय लोग भी मृतक की पहचान कराने में सहयोग कर रहे हैं।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि घटना एक हादसा है, आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। मृतक की पहचान होने के बाद ही घटना से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्यों का पता चल सकेगा।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और पहचान संबंधी प्रयास लगातार जारी हैं।





स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।



