“12 साल सेवा, सुशासन और विकास के: विभू बंसल ने जनसंपर्क अभियान के तहत लोगों से किया संवाद”।

SHARE:

दिनांक: 15/06/2026

रिपोर्ट by: संवादाता जगदीश माकन

“12 साल सेवा, सुशासन और विकास के: विभू बंसल ने जनसंपर्क अभियान के तहत लोगों से किया संवाद”।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत नगर पालिका अध्यक्ष विभू बंसल ने क्षेत्र में जनसंपर्क कर सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया।इसी क्रम में उन्होंने भाजपा नेता अजीत तोमर एवं नगर पालिका सभासद संजय चेतन राणा के आवास पर पहुंचकर उनसे संवाद किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा देशहित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी दी।विभू बंसल ने कहा कि बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है। केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचा है, जिससे आमजन के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आया है।जनसंपर्क अभियान के दौरान उपस्थित लोगों ने भी सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों पर अपने विचार साझा किए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभियान को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों तक सरकार की उपलब्धियां पहुंचाने का संकल्प लिया।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।