हापुड़ के ग्राम धनौरा में कांग्रेस की बैठक, किसानों और युवाओं के मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरा।

SHARE:

दिनांक: 18/06/2026

रिपोर्ट by: संवादाता जगदीश माकन

हापुड़ के ग्राम धनौरा में कांग्रेस की बैठक, किसानों और युवाओं के मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरा।

हापुड़। ग्राम धनौरा में आयोजित कांग्रेस पार्टी की बैठक में स्थानीय नेताओं ने किसानों, युवाओं और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने की।बैठक को संबोधित करते हुए राकेश त्यागी ने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है, जिससे कृषि क्षेत्र लगातार चुनौतियों का सामना कर रहा है। उन्होंने सरकार से किसानों के हित में ठोस कदम उठाने की मांग की। साथ ही उन्होंने बिजली, कृषि और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर भी सवाल उठाए।

पूर्व विधायक गजराज सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि किसानों और युवाओं के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी नीतियों की आवश्यकता है। उन्होंने रोजगार, शिक्षा और ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।शहर अध्यक्ष इरफान अहमद ने युवाओं की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता का मुद्दा उठाते हुए कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की मांग की।बैठक के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा की तथा संगठन को मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम में पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा, जयभगवान त्यागी, जिला कांग्रेस महासचिव एवं मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग, खुशनूद अली, अनूप कर्दम, अमित कुमार, महबूब अली सहित अनेक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Read More