जनपद हापुड़
दिनाक:15/08/2023
रिपोर्ट by: शराफत सैफी
हापुड़ न्यूज़:स्वतंत्रा दिवस के मुख्य पर्व के अवसर पर भारत विकास परिषद युवा शक्ति हापुड़ ने निकाली तिरंगा यात्रा और रक्तदान के लिए शहर की जनता को किया जागरुक।मुख्य पर्व के अवसर पर भारत विकास परिषद युवा शक्ति हापुड़ ने आज 15 अगस्त को सुबह 9.30 संस्था के कार्यालय गोयल फर्निचर रेल्वे रोड हापुड़ में ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया
संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष हिमांशु जैन ने ध्वजारोहण किया और अपने विचार रखे।
उन्होंने कहा कि आज जो हम खुले आसमान में सांस ले रहे हैं इसके लिए न जाने कितने वीरों ने अपने बलिदान दिए
कार्यक्रम में विपिन और नानक ने भी अपने विचार रखे
कार्यक्रम में अंकुर गोयल वरुण विवेक सचिव मुदित मोहन कोषाध्यक्ष विकास गर्ग संदीप अग्रवाल प्रिंस गोयल विनय गोयल अभिषेक सचिन गुप्ता डॉ राजेश्वर सिंह अमित सिंहल अमित अग्रवाल राघव कमल संजय बंसल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम के बाद सभी कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर की जागरुकता बाइक रैली निकाली जो रेल्वे रोड पक्का बाग चंडी रोड सर्राफा बाजार बजाजा होते हुए गोल मार्किट से अतर पुरा चोपला पर समाप्त हुई।
आज के कार्यक्रम के सफल आयोजन में मातृ शक्ति ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया उनके लिए संस्था ने उनका अभिनंदन किया.
कार्यक्रम संयोजक विनय गोयल और सचिव मुदित मोहन अग्रवाल की मेहनत से ही आज का कार्यक्रम सफल हुआ जिसके लिए समस्त संस्था ने उन्हें बधाई दी.
हापुड़ से स्टार प्लस न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।




