.एस. कॉलेज एंड स्कूल ऑफ नर्सिंग, हापुड़ में फ्रेशर्स पार्टी 2026 का भव्य आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहामन

SHARE:

दिनांक:25/11/2026

रिपोर्ट by संवाददाता इस्तेकार चौधरी

जी.एस. कॉलेज एंड स्कूल ऑफ नर्सिंग, हापुड़ में फ्रेशर्स पार्टी 2026 का भव्य आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहामन
नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत में पहाड़ी और पंजाबी नृत्य, बॉलीवुड गीत, शायरी और रैंप वॉक ने कार्यक्रम में बांधा समां


हापुड़। जी.एस. कॉलेज एंड स्कूल ऑफ नर्सिंग, हापुड़ में 23 नवंबर 2026 को बी.एससी. नर्सिंग एवं जी.एन.एम. के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत में फ्रेशर्स पार्टी 2026 का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विशिष्ट अतिथियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य नए विद्यार्थियों का स्वागत करने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना और कॉलेज जीवन की यादगार शुरुआत कराना रहा।

कार्यक्रम में श्रीमती सोनाली शर्मा, प्रो. (डॉ.) नेहा गोयल, प्रो. (डॉ.) यतीश अग्रवाल, डॉ. दक्ष गुर्दास आमोनकर, डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. श्रद गोयल, श्री मनोज शिशोदिया, डॉ. मंजुल प्रताप सिंह तथा कॉलेज की प्राचार्या प्रो. हिमाद्री कलिता सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

Read More