Hapur news:आर्य कन्या पाठशाला इण्टर कालिज हापुड़ में कला उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

SHARE:

दिनांक: 26/09/2023

रिपोर्ट by: शराफत सैफी

जनपद हापुड़ 

Hapur news: हापुड़ में आज दिनांक 26.09.2023 को आर्य कन्या पाठशाला इण्टर कालिज हापुड़ में “कला उत्सव कार्यक्रम 2023* का आयेजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारम्भ परम आदरणीय मुख्य अतिथि उप० शिक्षा निदेशक एवं जिला विद्यालय निरीक्षक ज्योति प्रसाद जी व विशिष्ठ अतिथि बडौदा हिन्दुवान इण्टर कालिज के प्रधानाचार्य डॉ० शैलेन्द्र मिश्र जी, नोडल अधिकारी श्रीमती डॉ० जया मिश्रा व विद्यालय के पूर्व प्रबन्धक प्रमोद गर्ग, श्रीमती प्रधानाचार्या डॉ० स्नेह प्रभा जी व उप प्रधानाचार्या श्रीमती अर्चना गौतम जी ने हंसवाहिनी माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करते हुए कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या जी ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को पर्यावरण संरक्षण हेतु गमला देकर सम्मानित किया तत्पश्चात् जया मिश्रा एवं प्रधानाचार्या जी ने संयुक्त रूप से पूर्व प्रबन्धक प्रमोद गर्ग जी को पुष्प देकर सम्मानित किया।

इसके पश्चात् विद्यालय की छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि ज्योति प्रसाद जी ने बच्चों को कला उत्सव के विषय में बताया और कहा कि कला उत्सव समग्र शिक्षा योजना के तहत शिक्षा मंत्रालय की एक पहल है जिसका उद्देश्य स्कूली छात्र-छात्राओं की कलात्मक प्रतिभा का पोषण स्तरों पर शिक्षार्थियों के लिए चुनौतियों प्रदान करती हैं कला शिक्षा छात्रों को अपनी संस्कृति के साथ-साथ व्यापक दुनिया से भी जोड़ती है। जिसमें निर्णायक मण्डल में श्रीमती रितु गोस्वामी, कुछ शिल्पी अग्रवाल, श्रीमती वात्सल्या, श्रीमती डॉ० ईला भारद्वाज जी रही ।

तत्श्चात कार्यक्रम के अन्तर्गत कला उत्सव की विभिन्न प्रतियोगिताएं प्रारम्भ हुए जिसमें हापुड जनपद के आर्य कन्या पाठशाला इण्टर कॉलिज, सरस्वती विद्या इंटर कॉलेज भवानी बालिका वि०हा०से० स्कूल, मारवाड़ इंटर कॉलेज पिलखुआ, सरस्वती शिशु मन्दिर इंटर कॉलेज, ब्रजघाट हापुड-सर्वोदय इंटर कॉलेज पिलखुआ चण्डी विद्यालय इंटर कॉलेज पिलखुआ. बिहारी आश्रम बा० उ०मा०वि० हापुड, रामनिवास बालिका इंटर कॉलेज तगासराय हापुड़, चम्पा बालिका डिग्री कॉलेज धौलाना, जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज हापुड विद्यालयो ने प्रतिभाग किया।

इस कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रानी सिन्हा एवं श्रीमती प्रतिभा सिंह जी ने सयुक्त रूप से किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की समस्त शिक्षिकाओं का सहयोग रहा।

आर्य कन्या पाठशाला इन्टर हापुड़

हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Leave a Comment

Read More