दिनाक:14/10/2023
रिपोर्ट by: शराफत सैफी
Hapur news:शासन की मंशा के अनुरूप आबकारी आयुक्त महोदय एवं जिलाधिकारी महोदया हापुड़ के विशेष प्रवर्तन अभियान आदेश के क्रम में आज दिनांक 13.10.2023 को जिला आबकारी अधिकारी की अध्यक्षता में जनपद हापुड़ में समस्त बियर दुकानों की अनुज्ञापियों के साथ बैठक की गई तथा उनको अपनी संबंधित दुकान का एम0 जी0 आर0 माह के अंतिम दिवस तक उठाने हेतु निर्देशित किया गया तथा इसके अतिरिक्त आने वाली आगामी त्यौहारों को देखते हुए समस्त अनुज्ञापियों को निर्देशित किया गया कि अपने दुकानों पर स्थित सीसीटीवी को जांच करा ले तथा क्रियाशील रखें।
1- इसके अतिरिक्त गोपाल जी श्रीवास्तव आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 1 मय आबकारी स्टाफ द्वारा आज हापुड़ बुलंदशहर रोड पर स्थित ढाबो व कबाड़ी की दुकान की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान अवैध शराब इत्यादि से संबंधित कोई भी पदार्थ या वस्तु नही मिली।
2-प्रियंका गुप्ता आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 2 मय आबकारी स्टाफ द्वारा आज को गढ़ मेला क्षेत्र का भ्रमण किया गया व साथ ही मेला क्षेत्र के समीप स्थित गढावली काकाठेर,चकलढीरा गाँव में दबिश की गई ।
दबिश के दौरान चकलढीरा गाँव से चमन के कब्जे से लगभग 2 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई।अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा पंजीकृत किया गया।
जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं विक्री की रोकथाम तथा वैध मदिरा की विक्री में वृद्धि हेतु प्रवर्तन की कार्यवाही जारी है।
हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।




