Hapur news: हापुड़ पुलिस द्वारा 04 शातिर अपराधियों को जिला बदर कराया गया, जिनके निष्कासन की कार्यवाही की जा रही है।

SHARE:

जनपद हापुड़ 

दिनाक- 15.11.2023

रिपोर्ट by: शराफत सैफी 

हापुड़ पुलिस द्वारा 04 शातिर अपराधियों को जिला बदर कराया गया, जिनके निष्कासन की कार्यवाही की जा रही है।

उत्तर प्रदेश: हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम हेतु 04 शातिर आपराधिक प्रवृति के व्यक्तियों को चिन्हित कर श्रीमान जिला मजिस्ट्रेट महोदया/अपर जिला मजिस्ट्रेट हापुड़ द्वारा जिला बदर किया गया है तथा जिला बदर किये गए अपराधियों को नोटिस तामील कराकर जिले की सीमा से निष्कासित किया जा रहा है।

प्रचलित वर्ष-2023 में अब तक कुल 249 आपराधिक प्रवृति के व्यक्तियों को चिन्हित कर जिला बदर की कार्यवाही करायी जा चुकी है। ।

उक्त जिला बदर अपराधी जिला बदर की अवधी में यदि जनपद की सीमा में मिलते है तो इनके विरूद्ध कडी दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी ।

आमजन से अपील की जाती है कि यदि इनमें से कोई भी जिला बदर अपराधी जनपद की सीमा में दिखाई देता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें, सूचना देने वाले का नाम व पता गोपनीय रखा जायेगा ।

हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Leave a Comment

Read More