UP Hardoi news: पिता ने अपने बेटे को पीट के मार डाला। अपने ही हाथों से बुझा दिया घर का इकलौता चिराग डंडे से पीटकर मौत की नींद सुला दिया अपने ही बेटे को।

SHARE:

दिनाक:15/11/2023

Uttar pradesh Hardoi

रिपोर्ट by: शराफत सैफी 

पिता ने अपने बेटे को पीट के मार डाला। अपने ही हाथों से बुझा दिया घर का इकलौता चिराग डंडे से पीटकर मौत की नींद सुला दिया अपने ही बेटे को।

उत्तर प्रदेश न्यूज़ :हरदोई पति-पत्नी के विवाद में चले गए बच्चे की जान के बघौली थाना क्षेत्र में सुबह एक पिता ने अपने (7) साल के मासूम बच्चे को डंडे से मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। परिजन उसे सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है और आरोपी पिता को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।हरदोई के बघौली थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी योगेंद्र पुत्र विश्राम ने सुबह (5) बजे अपने सात साल के बेटे को नीबू के डंडे से पीट दिया। इससे बच्चा बेहोश होकर गिर गया। परिजन बच्चे को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहिरोरी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मृतक बच्चे के बाबा विश्राम ने बताया कि उसने (14) वर्ष पूर्व अपने सबसे छोटे बेटे योगेंद्र की शादी की थी शादी के (9) साल बाद उसकी एक बेटी और फिर एक बेटा हुआ।

योगेंद्र शराब बहुत पीता था। इसके चलते वह मानसिक रूप से बीमार हो गया था। पत्नी और अन्य घर वालों से अक्सर लड़ा करता था और उन्हें मार डालने की बात भी कहता था। आठ दिन पहले उसने अपनी पत्नी से मारपीट की थी, जिसके बाद उसकी पत्नी अपने दोनों बच्चों को लेकर अपने मायके चली गई थी।

रात भर मारने के लिए जागता रहा योगेंद्र

विश्राम ने बताया कि दिवाली के चलते उसने अपनी बहू को घर आने को कहा था और सुबह वह बच्चों के साथ घर आई थी। योगेंद्र उसको मारने की फिराक में था जिसको देखते हुए हम सब सतर्क थे और पूरे दिन उन्हें घर के अंदर ही रखा हुआ था। शाम को योगेंद्र को सोने के लिए खेत भेज दिया था। दोनों बच्चे और बहू मकान पर ही थे। सुबह 5 बजे दोनों बच्चे पेशाब करने उठे थे। वह पेशाब करके लौट रहे थे, तब योगेंद्र जो कहीं पास में ही घात लगाए बैठा था। आरोपी ने बेटे अनुराग को पकड़कर मारना शुरू कर दिया। विश्राम ने बताया कि हम लोग जब दौड़े तब तक अनुराग बेहोश हो गया था, उसे लेकर सीएचसी पहुंचे तो वहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अपने इकलौते बेटे की मौत के बाद मां भी बेसुध हो गई।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Leave a Comment

Read More