Hapur news: मेले मे आने वाले लोगों के लिए गढ गंगा कार्तिक मेला-2023 के दृष्टिगत ट्रैफिक रूट डायवर्जन किया गया।

SHARE:

दिनांक: 16.11.2023

जनपद हापुड़

रिपोर्ट by: शरफता सैफी 

Hapur UP:कार्तिक पूर्णिमा मेला गढ़मुक्तेश्वर – 2023 के दृष्टिगत यातायात नियन्त्रण हेतु वाहनों का रूट डायवर्जन  प्रारूपानुसार किया जायेगा ।

प्रशासन ने किया रूट डायवर्जन प्लान जारी 

1- दिल्ली से मुरादाबाद जाने वाला यातायात :- दिल्ली से वाया डासना ईस्टर्न पेरीफेरल रोड सिकंदराबाद (बुलन्दशहर) बुलन्दशहर – नरौरा डिबाई -बबराला – बहजोई चन्दौसी होते हुए अपने गंतव्य को जायेगा।

2- मेरठ से मुरादाबाद जाने वाला यातायात :- मेरठ वाया मवाना रोड- मीरापुर बैराज – बिजनौर – सिटी – नगीना धामपुर- कांट-छजलैट होते हुए अपने गन्तवय को जायेगा।

3- मुरादाबाद से गाजियाबाद, दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात ।

(क) मुरादाबाद वाया छजलैट कांठ धामपुर  नगीना  बिजनौर मीरापुर बैराज मवाना मेरठ से गाजियाबाद होते हुए गन्तवय को जायेगा ।

(ख) मुरादाबाद व अमरोहा से वाया जोया नोगांवा सादत-नूरपुर – हल्दौर- बिजनौर मीरापुर बैराज मवाना मेरठ से गाजियाबाद होते हुए गन्तवय को जायेगा ।

4- गजरौला से दिल्ली एंव गाजियाबाद की ओर जाने वाला यातायातः- गजरौला चौपला से वाया मंडी धनौरा – चांदपुर- हल्दौर- बिजनौर मीरापुर बैराज – मवाना मेरठ से गाजियाबाद होते हुए गन्तवय को जायेगा।

5- मेरठ से बुलन्दशहर, संभल व रामपुर की ओर जाने वाला यातायातः- किठौर (मेरठ) वाया मुदाफरा -टियाला अन्डर पास- ततारपुर चौराहा- सोना पट्रोल पम्प चौराहा (एन0एच0 334 ) -गुलावटी – नरौरा – बबराला – बहजोई- चन्दौसी के रास्ते अपने गन्तव्य को जायेगा।

जनपद नगर डायवर्जन प्लान भी किया जारी 

1- दिल्ली / पंजाब/ हरियाण / राजस्थान से मुरादाबाद/ बरेली जाने वाला यातायात दिल्ली / पंजाब/ हरियाणा / राजस्थान की ओर से आकर मुरादाबाद/ बरेली की ओर जाने वाले भारी वाहन लाल कुआं से दादरी, सिकंदराबाद तथा डासना से पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होते हुए दादरी जी०टी० रोड उतरकर सिकदराबाद, जनपद बुलन्दशहर, नरोरा, बबराला, बहजोई, डिबाई, चन्दौसी के रास्ते होकर मुरादाबाद को जायेगें। यदि कोई भारी वाहन किसी कारण डासना से छिजारसी टोल प्लाजा पर आता है तो ऐसे वाहनो को यू टर्न कराकर वापस पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की ओर भेजा जायेगा।

2- गाजियाबाद से मुरादाबाद/ बरेली जाने वाला यातायातः- जनपद गाजियाबाद की ओर से आकर मुरादाबाद/ बरेली की ओर जाने वाले भारी वाहन सोना पेट्रोल पम्प से होकर गुलावटी जनपद बुलन्दशहर, नरोरा, बबराला, बहजोई, डिबाई, चन्दौसी के रास्ते होकर मुरादाबाद को जायेगें।

3- हापुड से बुलन्दशहर, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली की ओर जाने वाला वाहन सोना पेट्रोल पम्प से होकर गुलावटी जनपद बुलन्दशहर, नरोरा, बबराला, बहजोई, डिबाई, चन्दौसी के रास्ते होकर मुरादाबाद को जायेगें।

4- अलीगढ़, बुलन्दशहर की ओर से आने वाला यातायात अलीगढ, बुशहर की ओर से आकर मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर हरिद्वार व देहरादून की ओर जाने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन सोना पेट्रोल पम्प से ततारपुर चौराहा, टियाला अन्डर पास होते हुए गंतव्य को जायेंगें। –

5- मेरठ से बुलन्दशहर, अलीगढ़ की ओर जाने वाला यातायातः- मेरठ से आकर टियाला अन्डर पास ततारपुर चौराहा, सोना पेट्रोल पम्प से गुलावटी की ओर अपने गंतव्य को जायेंगें।

6- दिल्ली की तरफ से शाहजहाँपुर, बरेली, लखनऊ को जाने वाली लम्बे रूट की बसे / पिक-अप स्थाना से डायवर्ट कराकर जनपद बुलन्दशहर, नरोरा, बबराला, बहजोई, डिबाई, चन्दौसी के रास्ते होकर गंतव्य को जायेगें।

https://starbharatnews24.in/2023/11/16/up-hardoi-news-पिता-ने-अपने-बेटे-को-पीट/

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Leave a Comment

Read More