Hapur up: हापुड़ पुलिस ने दो शातिर चोरों को पकड़ा खड़ी कारों के शीशे तोड़कर चुराते थे कीमती सामान।

SHARE:

दिनांक 22-11-2023

जनपद हापुड़ 

रिपोर्ट by: शराफत सैफी 

Hapur News: थाना हापुड़ नगर पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर उसमें रखे सामान को चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 02 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार ।

जिनके कब्जे से 11,700/- रुपये नकदी, चोरी करने के उपकरण व 02 अवैध चाकू बरामद ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म का चोर/अपराधी हैं जो सुनसान रास्तों पर खड़ी गाडियों के शीशों को गुलेल से तोड़कर उसमें रखे सामान/नकदी को चुरा लेते थे तथा इनके विरूद्ध जनपद हापुड़, फिरोजाबाद, इटावा, मैनपुरी शाहजहांपुर व बरेली में चोरी, लूट, व आर्म्स एक्ट आदि के करीब एक दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है।

पुलिस ने कार्यवाही करते हुए।

हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वाहन चोरों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ नगर द्वारा थाने के मु0अ0सं0 824/2023 धारा 379, 427 भादवि का सफल अनावरण करते हुए 02 शातिर चोरों को रेलवे स्टेशन पर माल गोदाम के पास से गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से 11,700/- रुपये नकदी, चोरी करने के उपकरण व 02 अवैध चाकू बरामद हुए हैं। उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हापुड़ नगर पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Leave a Comment

Read More