दिनांक: 04.12.2023
रिपोर्ट by: शराफत सैफी
कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हापुड़
Hapur News:दिनांक 09.12.2023 को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत अपर जिला जज/सचिव
माननीय उ०प्र०राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के पत्रांक संख्या. 3249/एसएलएलए-127/2022-एन.एल.ए (सरन) दिनांकित 09.10.2023 एवं पत्रांक सं० 3267/एसएलएसए-127/2022 (विशेष लो०अ०) दिनांकित 11.10.2023 के अनुपालन में एवं माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ की अध्यक्षता में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ द्वारा दिनांक 09.12.2023 दिन शनिवार प्रातः 10:00 बजे से जनपद न्यायालय हापुड़ में राष्ट्रीय लोक अदालत एवं दिनांक 06.12.2023, 07.12.2023 एवं 08.12.2023 को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाना है।
https://youtu.be/ylorKtgbIbE?si=PVpUfRVFcoE2Wz7K
श्रीमती छाया शर्मा, अपर जिला जज / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ द्वारा बताया गया कि इस वर्ष की अन्तिम / चौथी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 09.12.2023 को माह के द्वितीय शनिवार को जनपद न्यायालय हापुड़ में किया जाना है। माननीय उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक’ अदालत से पूर्व दिनांक 06.12.2023, 07.12.2023 एवं 08:12.2023 को विशेष लोक अदालत का आयोजन किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिनमें अधिक से अधिक वादों को चिन्हित कर, अधिक से अधिक वादों का अधिक से अधिक निस्तारण किया जाना है। श्रीमती छाया शर्मा, अपर जिला जज / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ द्वारा लोगों से यह अपील भी की जाती है कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 09.12.2023 व विशेष लोक अदालत दिनांक 06.12.2023, 07.12.2023 एवं 08.12.2023 में उपस्थित होकर अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कराकर राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु सहयोग प्रदान करें।
अपर जिला जज/सचिव,
हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।




