उत्तर प्रदेश हरदोई : कोचिंग से घर आ रही छात्रा को बंद कमरे की दरिंदगी, जान बचाने के लिए दूसरी मंज़िल से कूदी, मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज।

SHARE:

रिपोर्ट – नाज आलम  (सोर्स एक्स प्लेटफ़ॉर्म) 

 

यूपी के हरदोई में बीए की छात्रा से दरिंदगी का मामला सामने आया है।  छात्रा घायल अवस्था में हाईवे के किनारे एक घर के पीछे पड़ी पाई गई।  जानकारी के अनुसार नाबालिग छात्रा घर से कोचिंग के लिए निकली थी।

 

उत्तर प्रदेश हरदोई : यूपी के हरदोई में बीए की छात्रा से दरिंदगी का मामला सामने आया है।  छात्रा घायल अवस्था में हाईवे के किनारे एक घर के पीछे पड़ी पाई गई। जानकारी के अनुसार नाबालिग छात्रा घर से कोचिंग के लिए निकली थी। आरोप है कि अगवा कर उसे एक घर में ले जाया गया जहां उसके साथ युवकों ने जोर जबरदस्ती की छात्रा के विरोध करने पर युवकों ने उसे दो मंजिल से नीचे फेंक दिया। घायल अवस्था में पड़ी छात्रा को आनन-फानन उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार किया जा रहा है, वहीं छात्रा को अगवा कर फेंकने वाले अभी फरार हैं जबकि पुलिस पूरे प्रकरण की जांच और कार्रवाई में जुटी है। 

दरअसल मामला हरदोई जिले में कोतवाली हरपालपुर क्षेत्र अंतर्गत कस्बे का है, जहां एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय बीए की छात्रा आज सुबह अपने घर से कस्बा हरपालपुर कोचिंग पढ़ने के लिए साइकिल से आई थी। देर शाम कटरा-बिल्हौर हाईवे के किनारे रहने वाले विशाल राठौर के घर के पीछे खेत में छात्रा को घायल अवस्था में पड़ा पाया गया। छात्रा को उपचार के लिए पुलिस ने मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है जहां उसका उपचार किया जा रहा है। इस बारे में छात्रा के परिजनों का कहना है कि छात्रा को विशाल राठौर अगवा कर अपने घर ले गया था, जहां उसको नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ जोर जबरदस्ती करने की कोशिश की गई।

एपेक्स इंटरप्राइजे़ज मोदीपुरम मेरठ – रेडीमेड वॉल बाउंड्री, सीमेंट बेंच, चेंबर, इंटरलॉकिंग ईंट, डिवाइडर, पोल, सीमेंट जाली, ट्रीगार्ड – सर्विस दिल्ली, यूपी, बिहार, हरियाणा, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, पंजाब, सम्पर्क सूत्र – 9454253058, 9935597757

परिजनों के मुताबिक वहां पर आठ नौ लड़के भी मौजूद थे और छात्रा के विरोध करने पर सभी ने उसे छत से नीचे फेंक दिया। छात्रा को छत से फेंकने वाले सभी मौके से फरार हैं और पुलिस पूरे मामले में जांच और कार्रवाई में जुटी है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि छात्रा को किसी युवक के साथ उसके घर जाना बताया गया है,छात्रा के परिजनों के जो भी आरोप हैं उनके मुताबिक पूरे मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Read More