रिपोर्ट – नाज आलम
झांसी में रविवार को बड़ा हादसा हो गया है। चिरगांव थाना क्षेत्र में नेशनल-27 हाईवे बाईपास पर भाजपा गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत अपनी फॉर्च्यूनर कार से कहीं जा रहे थे, इसी दौरान सामने से आ रही।
उत्तर प्रदेश झाँसी : झांसी में रविवार को बड़ा हादसा हो गया है। चिरगांव थाना क्षेत्र में नेशनल-27 हाईवे बाईपास पर भाजपा गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत अपनी फॉर्च्यूनर कार से कहीं जा रहे थे, इसी दौरान सामने से आ रही स्कॉर्पियो से भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद कार में सवार भाजपा विधायक जवाहरलाल राजपूत बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार कोतवाली मोठ क्षेत्र के ग्राम अटरिया में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम चल रहा था। जिसमें गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत अपने गनर व ड्राइवर के साथ फॉर्च्यूनर कार द्वारा झांसी से ग्राम अटरिया कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे।
जैसे ही वह चिरगांव थाना क्षेत्र बाईपास नेशनल हाईवे 27 पर से निकल रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रही स्कॉर्पियो कार ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं भाजपा गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत समेत सभी लोग इस दुर्घटना में मामूली चोटों के साथ बाल-बाल बच गए। सूचना मिलते ही चिरगांव थाना प्रभारी अपने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सभी को सुरक्षित कार से बाहर निकाल कर इलाज क़े लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं हादसे के बाद विधायक ने कहा, एक्सीडेंट हो गया था फिलहाल छोटी चोट है और ठीक है।

रेडीमेड वॉल बाउंड्री, सीमेंट बेंच, चेंबर, इंटरलॉकिंग ईंट, डिवाइडर, पोल, ट्रीगार्ड , सीमेंट जाली, सर्विस दिल्ली, यूपी, बिहार, हरियाणा, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, पंजाब, सम्पर्क सूत्र – 9454253058, 9935597757
बोले थाना प्रभारी
चिरगांव थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि दोपहर करीब एक बजकर 10 मिनट की घटना है। ग्राम सेमरी निवासी शिवम यादव की गाड़ी भाजपा विधायक की गाड़ी से टकराई। दोनों वाहन जब्त कर जाँच शुरू कर दी। वाहन में सवार विधायक को मामूली चोटे आई।




