उत्तर प्रदेश कुशीनगर: कोर्ट से 15 बार समन जारी होने का बाद भी नहीं किया रिसीव, गैंगरेप मामले में SP ने SHO सहित पाँच पुलिसकर्मी सस्पेंड।

SHARE:

रिपोर्ट – नाज आलम

 

कुशीनगर में गैंगरेप की विवेचना से मुख्य अभियुक्त का नाम निकाले जाने पर SP ने 2 तत्कालीन SO समेत 5पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।15 बार समन जारी किये जाने के बाद भी थाने पर उसे रिसीव नहीं किया था।

 

उत्तर प्रदेश कुशीनगर : यूपी के कुशीनगर में पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। दरअसल कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन साल पहले हुए गैंगरेप की विवेचना से मुख्य अभियुक्त का नाम निकाले जाने पर एसपी ने दो तत्कालीन एसओ समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। इस मामले में कोर्ट द्वारा लगातार 15 बार समन जारी किये जाने के बाद भी थाने पर पुलिसकर्मियों ने उसे रिसीव नहीं किया था। कोर्ट के सख्त रुख पर एसपी ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

साल 2020 में कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में गैंगरेप के आरोप में कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। उस समय कुबेरस्थान थाने पर महेंद्रर चतुर्वेदी एसओ थे। उनके समय हल्के के दरोगा प्रियांशु राय को विवेचना की जिम्मेदारी सौंपी गयी थी। विवेचना में मुख्य अभियुक्त का नाम ही मुकदमे से निकाल दिया गया। इस पर पीड़ित पक्ष ने कोर्ट से न्याय की गुहार लगायी। एसओ महेंद्र चतुर्वेदी का तबादला देवरिया जिले में होने के बाद कुबेरस्थान थाने में कई अन्य एसओ की तैनाती के बाद राघवेन्द्र सिंह थानाध्यक्ष बने।

रेडीमेड वॉल बाउंड्री, सीमेंट बेंच, चेंबर, इंटरलॉकिंग ईंट, डिवाइडर, पोल, सीमेंट जाली, ट्रीगार्ड, सर्विस दिल्ली, यूपी, बिहार, हरियाणा, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, पंजाब, सम्पर्क सूत्र – 9454253058, 9935597757

बताया जा रहा है कि राघवेंद्र सिंह के एसओ रहते हुए कोर्ट ने पुलिसकर्मियों के हाजिर होने को लेकर करीब 15 समन जारी किए लेकिन कुबेरस्थान पुलिस ने एक बार भी समन तामील नहीं किया। समीक्षा के दौरान मामला पुलिस उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने पर एसपी धवल जायसवाल ने इस प्रकरण में कड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने कुबेरस्थान थाने पर तैनात रहे तत्कालीन एसओ एवं मौजूदा समय में देवरिया जिले के रुद्रपुर थाने पर तैनात एसओ महेंद्र चतुर्वेदी, कुशीनगर के पटहेरवा थाने में तैनात एसओ राघवेंद्र सिंह, सेवरही थाने में तैनात एसआई प्रियांशु राय, पैरोकार सदानंद एवं पॉक्सो कोर्ट के हेड मुहर्रिर शशिकांत चौधरी को निलंबित कर दिया है।

इस मामले एस एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि साल 2020 के एक प्रकरण में विवेचना में लापरवाही पाए जाने पर कुबेरस्थान थाने पर तैनात रहे दो तत्कालीन एसओ एवं तीन अन्य पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है।

Leave a Comment

Read More