रिपोर्ट – नाज आलम ( सोर्स एक्स प्लेटफ़ॉर्म )
मुर्शीदाबाद पश्चिम बंगाल : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिला मुख्यालय बहरमपुर में रविवार दोपहर अज्ञात हमलावरों ने तृणमूल कांग्रेस के जिला महासचिव सत्येन चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी।
सत्येन को पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी का करीबी माना जाता था, लेकिन बाद में वे तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे, पार्टी ने उनको जिला महासचिव बनाया था, हालांकि हाल के दिनों में वे राजनीति में ज्यादा सक्रिय नहीं थे।
पुलिस ने बताया कि सत्येन अपने कुछ समर्थकों के साथ बहरमपुर में एक निर्माणाधीन इमारत में बैठकर बातचीत कर रहे थे, उसी समय दो मोटर साइकिलों पर सवार तीन लोग मौके पर पहुंचे और बेहद नजदीक से उनको तीन गोलियां मार दी।
गोली चलने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग भी वहां पहुंचे, सत्येन को फौरन मुर्शिदाबाद मेडिकल कालेज अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई।

रेडीमेड वॉल बाउंड्री, सीमेंट बेंच, चेंबर, इंटरलॉकिंग ईंट, डिवाइडर, पोल, सीमेंट जाली, सर्विस दिल्ली, यूपी, बिहार, हरियाणा, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, पंजाब, सम्पर्क सूत्र – 9454253058, 9935597757
बहरमपुर नगर पालिका के अध्यक्ष नाडू गोपाल मुखर्जी ने कहा, “लोकसभा चुनाव से पहले अशांति पैदा करने के लिए कांग्रेस और सीपीएम के समर्थन वाले अपराधियों ने ही सत्येन की हत्या की है।
लेकिन सीपीएम के स्थानीय नेता जमीर मौल्ला ने दावा किया कि यह हत्या तृणमूल कांग्रेस की अंतर्कलह का नतीजा है।
मुर्शिदाबाद के पुलिस अधीक्षक सूर्य प्रताप यादव ने पत्रकारों को बताया, “इस मामले की जांच की जा रही है, इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल कर अपराधियों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।




