जेद्दाह सऊदी अरब : हज यात्रियों को लेकर भारत सऊदी अरब के बीच समझौता।

SHARE:

रिपोर्ट – नाज आलम  ( सोर्स PIB, Arab News) 

 

जेद्दाह सऊदी अरब : इस साल हज यात्रा पर भारत से 1 लाख 75 हजार 25 हज यात्री जाएंगे, पिछले साल भी इतने ही हज यात्री गए थे। 

प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो के अनुसार, इस संबंध में दोनों देशों के बीच एक समझौता हुआ है।

महिला एवं बाल कल्याण एवं अल्पसंख्यक मामलों की केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी और सऊदी अरब के हज एवं उमरा मामलों के मंत्री तौफ़ीक बिन फ़ौज़ान अल-रबिया ने जेद्दा में इस द्विपक्षीय हज एग्रीमेंट 2024 पर हस्ताक्षर किए।

पीआईबी प्रेस रिलीज़ फाइल फ़ोटो।

1 लाख 75 हजार 25 में 1 लाख 40 हजार 20 सीटें भारत में हज कमेटी को आरक्षित की गई हैं, जबकि 35 हजार 5 सीटें हज ग्रुप ऑपरेटर्स के मार्फ़त जारी की जाएंगी।

भारत सरकार ने एक डिज़िटल इनिशिएटिव शुरू किया है जिससे भारतीय हज यात्रियों को सभी ज़रूरी सूचनाएं मिल सकेंगी, सऊदी अरब ने इस में पूरी मदद करने का भरोसा दिलाया है।

रेडीमेड वॉल बाउंड्री, सीमेंट बेंच, चेंबर, इंटरलॉकिंग ईंट, डिवाइडर, पोल, सीमेंट जाली, सर्विस दिल्ली, यूपी, बिहार, हरियाणा, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, पंजाब, सम्पर्क सूत्र- 9454253058, 9935597757

भारत सरकार ने महरम के बिना हज यात्रा करने वाली महिलाओं को प्रोत्साहित करने की भी पहलकदमी की है।

इस्लाम में महरम वो पुरुष होता है जो महिला का पति हो या ख़ून के रिश्ते में आता हो।

पिछले साल 4 हजार से ज़्यादा महिलाएं बिना महरम के हज करने गई थीं।

Leave a Comment

Read More