उत्तर प्रदेश लखनऊ : पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का आज जन्मदिन, गठबंधन पर कर सकती है बड़ा एलान, मोबाइल एप होगा लाँच।

SHARE:

रिपोर्ट – नाज आलम। ( सोर्स एक्स प्लेटफ़ॉर्म ) 

 

बसपा, अपनी मुखिया मायावती का जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मना रही है। पार्टी की ओर से जारी बयान में उन्‍हें सामाजिक परिवर्तन और आर्थिक मुक्ति आन्दोलन की महानायिका बताया गया है।

 

उत्तर प्रदेश लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी सोमवार 15 जनवरी को अपनी मुखिया मायावती का 68वां जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाएगी। इस अवसर पर पार्टी की ओर से जारी बयान में मायावती को सामाजिक परिवर्तन और आर्थिक मुक्ति आन्दोलन की महानायिका बताया गया है। सोमवार को मायावती पार्टी का मोबाइल एप भी लांच कर सकती हैं। सोमवार को यहां पार्टी मुख्यालय पर होने वाली प्रेसवार्ता में मायावती आगामी लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी गठबंधन के बारे में बसपा के रुख का खुलासा कर सकती हैं।

यह भी उम्मीद जतायी जा रही है कि सोमवार को कुछ कांग्रेसी व अन्य विपक्षी पार्टियों के नेता भी मायावती को बधाई देने बसपा मुख्यालय पहुंच सकते हैं। लोकसभा चुनाव से पहले मायावती के इस जन्मदिन के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। कांग्रेसी नेताओं से मुलाकात को बसपा और कांग्रेस में भावी गठबंधन के नजरिये से देखा जा रहा है। सोमवार को पूर्वान्ह 11 बजे यहां माल एवेन्यू स्थित बसपा मुख्यालय पर मायावती पार्टी की ब्लू बुक मेरे संघर्षमय जीवन एवं बीएसपी मूवमेंट का सफरनामा भाग-19 और इसके अंग्रेजी अनुवाद-ए ट्रेवेलाग आफ माई स्ट्रगल-रिडेन लाइफ एण्ड बीएसपी मूवमेंट का विमोचन करेंगी। साथ ही प्रेसवार्ता भी करेंगी। राजधानी लखनऊ में इस उपलक्ष्य में बसपा की ओर से लगाए होर्डिंग्स में ‘आयरन लेडी’ घोषित किया गया है।

रेडीमेड वॉल बाउंड्री, सीमेंट जाली, सीमेंट बेंच , चेंबर , डिवाइडर, इंटरलॉकिंग ईंट, ट्रीगार्ड सर्विस दिल्ली यूपी, बिहार, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, सम्पर्क सूत्र – 9454253058, 9935597757

हाल ही में पार्टी मुखिया ने जब से अपने भतीजे आकाश आनंद की जिम्मेदारी बढ़ाई है, तब से पार्टी ने अपना जनाधार बढ़ाने और काडर से अपना संपर्क बढ़ाने के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं। इसमें मिस्ड कॉल, फेसबुक पेज, वेबसाइट शामिल है। सोशल मीडिया के इन माध्यमों के जरिये अब बसपा नेतृत्व अपने काडर को प्रोत्साहित करने और उनसे सीधे संवाद करने में जुट गया है।

Leave a Comment

Read More