मुम्बई महाराष्ट्र: इंडिगो एयरलाइंस को 1.20 करोड़ का जुर्माना, मुम्बई एयरपोर्ट पर भी एक्शन, यात्रियों को रनवे पर खिलाया खाना।

SHARE:

रिपोर्ट – नाज आलम ( सोर्स एक्स प्लेटफ़ॉर्म ) 

 

17/01/2024 

 

मुंबई एयरपोर्ट को ₹90 लाख का जुर्माना देना होगा, जबकि इंडिगो को ₹1.20 करोड़ का जुर्माना देना होगा। मामला रनवे पर यात्रियों को खाना खिलाने को लेकर है।

 

 

मुम्बई महाराष्ट्र : नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने यात्रियों के रनवे पर खाना खाने के वायरल वीडियो के संबंध में इंडिगो और मुंबई हवाई अड्डे पर सख्ती बरती है और उन पर भारी जुर्माना लगाया है। मुंबई एयरपोर्ट को ₹90 लाख का जुर्माना देना होगा, जबकि इंडिगो को ₹1.20 करोड़ का अर्थदंड भरना होगा। मंत्रालय ने मामले में दोनों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। उधर, नियमों के उल्लंघन के लिए सरकार ने एयर इंडिया और स्पाइसजेट पर भी अलग से 30-30 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।

एक दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें मुंबई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट के बाहर रनवे पर कुछ यात्रियों को जमीन पर बैठकर खाना खाते हुए देखा गया। इस वीडियो पर खूब बवाल हुआ। आरोप लगाया गया कि कोहरे की वजह से देरी के कारण पहले तो फ्लाइट देरी से चली और फिर यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार करते हुए उन्हें रनवे पर बैठाकर भोजन परोसा गया। इस मामले में हालांकि मुंबई एयरपोर्ट प्रशासन और इंडिगो की तरफ से बयान भी आया था।

मामले में इंडियो ने माफी मांगते हुए कहा था कि यात्रियों के साथ किसी तरह का कोई गलत व्यवहार नहीं किया गया। यात्री फ्लाइट से दूर न जाने पर अड़े थे। जिसके बाद उन्हें इस तरह से भोजन दिया गया। उधऱ, एयरपोर्ट प्रशासन ने भी मामले में कहा कि यात्रियों और एयरपोर्ट की सुरक्षा का पूरी तरह से ध्यान रखा गया था।

हालांकि वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर मचे बवाल से सरकार ने एयरपोर्ट और फ्लाइट एयरलाइंस पर ऐक्शन लिया है। नागरिक उड्डयन विभाग ने इंडिगो फ्लाइट पर 1.20 करोड़ रुपए और मुंबई एयरपोर्ट पर 90 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। साथ ही मंत्रालय ने इंडिगो और मुंबई एयरपोर्ट को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वहीं, नियमों के उल्लंघन पर एयर इंडिया और स्पाइसजेट पर भी अलग से30-30 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

रेडीमेड वॉल बाउंड्री, सीमेंट जाली, सीमेंट बेंच, डिवाइडर, पोल, इंटरलॉकिंग ईंट, सर्विस दिल्ली, यूपी, बिहार, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, सम्पर्क सूत्र – 9454253058, 9935597757 

इस वक्त शीतलहर और भीषण ठंड की वजह से  उत्तर भारतीय इलाकों में कोहरा छाया हुआ है। ऐसे समय में एयरलाइंस कोहरे से प्रभावित उड़ानों को व्यवस्थित करने के लिए संघर्ष कर रही हैं।

इंडियो ने जांच की बात कही। 


इंडिगो ने पहले कहा था कि उसने घटना की आंतरिक जांच शुरू कर दी है। भारी जुर्माना लगाए जाने के बाद एयरलाइन ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। एक बयान में कहा गया, “इंडिगो ने इस मुद्दे के समाधान के लिए पहले ही आंतरिक जांच शुरू कर दी है और प्रोटोकॉल के अनुसार नोटिस का जवाब दिया जाएगा।

Leave a Comment

Read More