रिपोर्ट – नाज आलम ( सोर्स एक्स प्लेटफ़ॉर्म )
18/01/2024
दिल्ली : बिलकिस बानो के गैंगरेप मामले के पांच दोषियों ने सुप्रीम कोर्ट का रुख़ किया है, इन दोषियों ने सरेंडर किए जाने के लिए सुप्रीम कोर्ट से और समय मांगा है।
जस्टिस बी.वी. नागरत्ना इन याचिकाओं पर सुनवाई के लिए तैयार हो गई हैं और उन्होंने निर्देश दिए हैं कि चीफ़ जस्टिस ऑफ़ इंडिया डी.वाई. चंद्रचूड़ से इस बारे में एक बेंच का गठन करने के संबंध में पूछा जाए ताकि शुक्रवार को सुनवाई की जा सके।
वकीलों की ओर से कोर्ट में बताया गया है कि दूसरे दोषी भी अदालत का रुख कर सकते हैं और सरेंडर किए जाने के लिए वक़्त मांग सकते हैं।

रेडीमेड वॉल बाउंड्री, सीमेंट जाली, सीमेंट बेंच, डिवाइडर, पोल, इंटरलॉकिंग ईंट, ट्रीगार्ड सर्विस दिल्ली, यूपी, बिहार, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, सम्पर्क सूत्र- 9454253058, 9935597757
दोषी प्रदीप रमनलाल ने सरेंडर करने के लिए चार हफ्ते का वक्त मांगा है. बिपिनचंद जोशी ने भी छह हफ़्ते का वक़्त मांगा है। आठ जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो मामले के 11 दोषियों को दो हफ़्ते में सरेंडर करने के लिए कहा था।
ये दोषी बिलकिस के गैंगरेप मामले में उम्रकैद की सज़ा काट रहे थे और अगस्त 2022 में गुजरात सरकार ने इन लोगों को जेल से रिहा करने का फ़ैसला किया था। इसके विरोध में सुप्रीम कोर्ट तक केस पहुंचा और कोर्ट ने गुजरात सरकार के फ़ैसले को ग़लत बताया था।




